Home छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ बीजापुर ने नायब तहसीलदार से अभद्रता की घटना की...

राजस्व पटवारी संघ बीजापुर ने नायब तहसीलदार से अभद्रता की घटना की निंदा की सौंपा मंत्री के नाम ज्ञापन

0

 

 

Ro.No - 13759/40

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – राजस्व पटवारी संघ बीजापुर ने उप तहसील राजापुर, मैनपाट (जिला सरगुजा) में पदस्थ नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तुषार मानिक के साथ 27 मई 2026 को हुई कथित अभद्रता, मारपीट एवं शासकीय कार्य में बाधा की घटना की कड़ी निंदा की है। संघ ने इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई एवं गिरफ्तारी की मांग की है। ज्ञापन भू-अभिलेख प्रभारी अधिकारी मुकेश देवांगन को सौंपा गया।

संघ द्वारा जारी ज्ञापन में कहा गया है कि विभिन्न सोशल मीडिया वीडियो एवं कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व अधिकारी के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया, जिससे प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों में असुरक्षा एवं चिंता का माहौल व्याप्त है।

राजस्व पटवारी संघ बीजापुर ने इसे केवल एक अधिकारी के सम्मान पर आघात नहीं, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था एवं कानून के प्रति चुनौतीपूर्ण कृत्य बताया है। संघ ने मांग की है कि घटना में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

संघ ने यह भी स्पष्ट किया कि वह कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ छत्तीसगढ़ की सभी मांगों का पूर्ण समर्थन करता है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन बिना पूर्व सूचना के आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शंकरलाल कतलाम, उपाध्यक्ष प्रफुल सलाम, सचिव के.जी. यशवंत राव, सहसचिव मनीष नागेश, कोषाध्यक्ष हितेंद्र पामभोई, उपकोषाध्यक्ष रेणुका गौतम, संगठन मंत्री श्रवण गुप्ता, महामंत्री रमेश मडी, प्रचार मंत्री संतोष तलांडी, मीडिया प्रभारी बीरा राजाबाबू, सलाहकार जीवन सिंह कुंजाम, पनेश्वर सिंह ठाकुर, पटवारी मिच्चा पेंटैया सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

संघ ने शासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here