Home कांकेर नगरपालिका के वार्डों में नालियों की कराई जा रही नियमित सफाई

नगरपालिका के वार्डों में नालियों की कराई जा रही नियमित सफाई

0

 

उत्तर बस्तर कांकेर, 10 जून 2026/ नगरपालिका परिषद के विभिन्न वार्डों में सफाई संबंधी प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए नालियों की नियमित रूप से सफाई का कार्य किया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी कांकेर श्री पवन कुमार मेरिया ने बताया कि एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर को प्राथमिकता से संज्ञान में लेते हुए नगर के लगभग 18 वार्डों में स्थित नालियों की सफाई करा दी गई है तथा शेष वार्डों में एक सप्ताह के भीतर सफाई का कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मानसून के पूर्व सभी बड़ी नालियों एवं जलभराव को दृष्टिगत रखते हुए सफाई एवं अन्य आवश्यक कार्य किये जा रहे हैं। साथ ही शासन से प्राप्त निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़ा चलाकर भी वार्डों में एवं सार्वजनिक स्थलों में सफाई कार्य कराया जाता है।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here