⏺️ थाना लोहत्तर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं सिम जब्त।
⏺️ साइबर टीम एवं थाना स्टाफ के संयुक्त प्रयास से मिली सफलता।
⬜उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा ऑनलाइन साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लोहत्तर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नग OPPO मोबाइल फोन एवं जियो सिम कार्ड जब्त किया गया है।
⬜ घटना का संक्षिप्त विवरणः
◽प्रकरण के संबंध में प्रार्थी शिवेन्द्र मिश्रा (37 वर्ष) निवासी सहपुर, थाना सिरमौर, जिला रीवा (मध्यप्रदेश), वर्तमान निवास सीएएफ कैम्प एडगुड, थाना लोहत्तर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा थाना लोहत्तर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा छलपूर्वक उनके बैंक खाते से दिनांक 29 दिसंबर 2025 को कुल 1,00,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया है।
◽प्रार्थी द्वारा आरोपी के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर राशि वापस करने का अनुरोध किया गया, किन्तु आरोपी ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से प्रयुक्त मोबाइल सिम को तोड़कर फेंक दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना लोहत्तर में अपराध क्रमांक 01/2026 धारा 318 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
◽पुलिस अधीक्षक श्री निखिल कुमार राखेचा के निर्देशानुसार ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में ऑनलाइन ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई हेतु विशेष टीम गठित की गई।
◽साइबर सेल एवं थाना लोहत्तर पुलिस द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं सतत जांच की गई।जांच के दौरान आरोपी सुनील जयपाल निवासी जिला पाली (राजस्थान) का पता लगाया गया। जहां उसने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं सिम कार्ड बरामद कर विधिवत जब्त किया गया।
◽विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध धारा 66(डी) आईटी एक्ट एवं धारा 238 बीएनएस की धाराएं भी जोड़ी गईं। पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर आरोपी को दिनांक 11 जून 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
⏺️ गिरफ्तार आरोपी का विवरण
सुनील जयपाल,पिता – लूम्बा राम जयपाल
उम्र – 23 वर्ष,निवासी – 96 मेघवालों का बास, आरतिया, ढाबर कला, थाना रोहत, जिला पाली (राजस्थान)
⏺️ बरामदगी
🔹 01 नग OPPO मोबाइल फोन
🔹 01 नग जियो सिम कार्ड
⏺️ सराहनीय भूमिका
🔹 निरीक्षक संजय शिंदे
🔹 उपनिरीक्षक लक्ष्मीनारायण नामदेव
🔹 सहायक उपनिरीक्षक पवन मरकाम
🔹 प्रधान आरक्षक 606 विनोद भुआर्य
🔹 आरक्षक 1251 बोहरन नरेटी
🔹 आरक्षक 1023 हिमेश्वर मंडावी (सायबर सेल)
🔹 आरक्षक 1416 तिरीथ दिवाकर (सायबर सेल)
⏺️ कांकेर पुलिस की अपील
कांकेर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड अथवा संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, अपराधिक हेल्पलाइन 94791-55125 में संपर्क करें।



