🟦थाना भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी सफलता, फरार आरोपी को मोहला-मानपुर क्षेत्र से किया गिरफ्तार।
⬜महिला संबंधी गंभीर अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध कांकेर पुलिस को थाना भानुप्रतापपुर क्षेत्र के दुष्कर्म प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा घोषित ₹10,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
⬜प्रकरण का संक्षिप्त विवरण:-
◽ पीड़िता द्वारा थाना भानुप्रतापपुर में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपी कैलाश नेताम उसका परिचित था। परिचय का लाभ उठाते हुए आरोपी ने अपनी आवश्यकता बताकर लगभग दो वर्ष पूर्व पीड़िता से दो किस्तों में कुल ₹1,50,000 उधार लिए थे। समय बीत जाने के बाद भी आरोपी द्वारा उक्त राशि वापस नहीं की गई। जब पीड़िता ने कई बार मोबाइल फोन के माध्यम से अपनी राशि वापस मांगी, तब आरोपी द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित एवं ब्लैकमेल किया जाने लगा। आरोपी पीड़िता से अशोभनीय बातें करते हुए पैसे वापस करने के बदले उसके साथ संबंध बनाने का दबाव बनाता था।
◽ रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 19 मार्च 2026 को दोपहर लगभग 3:30 बजे आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा। उस समय परिस्थिति का लाभ उठाते हुए उसने पीड़िता को जबरदस्ती पकड़कर घर के पीछे बाड़ी की ओर ले गया तथा उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के संबंध में किसी को बताने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दिए जाने से पीड़िता ने थाना भानुप्रतापपुर में दिनांक 21/04/26 को रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
⬜आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष प्रयास:–
◽घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था तथा अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार स्थान बदल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल अशोक राखेचा (भा.पु.से.) द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु ₹10,000 के नगद पुरस्कार की घोषणा की गई थी।
◽अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर श्री आकाश श्रीश्रीमाल के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर श्री शेरबहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।टीम द्वारा लगातार तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के ग्राम कामखेड़ा थाना कोहका क्षेत्र में छिपकर रह रहा है।
◽ हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। पर्याप्त साक्ष्य एवं पूछताछ के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
⬜गिरफ्तार आरोपी का नाम
कैलाश नेताम पिता नंदकिशोर नेताम, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम आमाकड़ा, थाना भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर।
⬜पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
उप निरीक्षक रामप्रसाद सिंह, थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर, सहायक उप निरीक्षक कलावती थापा
आरक्षक फत्तूराम उसेंडी,आरक्षक अजय मंडावी
आरक्षक दायलू कल्लो।
📢कांकेर पुलिस की अपील
◽अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं जनता की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा अपराध संबंधी सूचना तत्काल कांकेर पुलिस की हेल्पलाइन 94791-55125 पर दें।
◽सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।



