Home कांकेर कांकेर पुलिस की आबकारी एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई

कांकेर पुलिस की आबकारी एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई

0

 

⏹️ दो अलग-अलग स्थानों पर आबकारी रेड, 02 आरोपियों पर कार्रवाई।

Ro.No - 13848/159

⏹️ 66 लीटर अवैध महुआ शराब, बिक्री रकम एवं शराब बनाने की सामग्री जप्त।

 

🟦श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर के निर्देशन में जिले में संचालित “उजियारा अभियान” के अंतर्गत अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी कांकेर श्री मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में दिनांक 14 जून 2026 को थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर आबकारी रेड की कार्रवाई की गई।

 

🟦घटना का संक्षिप्त विवरण :-

⬜पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम माकड़ीखुना एवं ग्राम सिंगारभाट डूमरपारा में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में देशी महुआ शराब का निर्माण एवं विक्रय किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के पश्चात थाना कांकेर से दो पृथक टीम गठित कर संबंधित स्थानों पर दबिश दी गई।

⬜रेड कार्रवाई के दौरान ग्राम माकड़ीखुना निवासी मुन्नी कावड़े (46 वर्ष) के कब्जे से 60 लीटर देशी महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 6,000 रुपये है, तथा शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई।

⬜इसी प्रकार ग्राम सिंगारभाट डूमरपारा निवासी अमर सिंह कुंजाम के कब्जे से 06 लीटर देशी महुआ शराब कीमत 600 रुपये एवं बिक्री की रकम 100 रुपये बरामद की गई।

⬜कार्रवाई के दौरान कुल 66 लीटर देशी महुआ शराब, जिसकी कीमत 6,600 रुपये, बिक्री रकम 100 रुपये तथा शराब निर्माण सामग्री सहित कुल 6,700 रुपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई।

⬜दोनों आरोपियों के विरुद्ध क्रमशः अपराध क्रमांक 194/2026 एवं 195/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

 

🟦 आरोपियों का विवरण

1. मुन्नी कावड़े, पति रमेश कावड़े, उम्र 46 वर्ष, निवासी माकड़ीखुना, थाना कांकेर।

2. अमर सिंह कुंजाम, पिता जागेश्वर कुंजाम, निवासी डूमरपारा, थाना कांकेर।

 

🟦 जप्त संपत्ति :-

• 60 लीटर देशी महुआ शराब एवं शराब बनाने की सामग्री।

• 06 लीटर देशी महुआ शराब।

• बिक्री रकम 100 रुपये।

• कुल जप्ती मूल्य – 6,700 रुपये।

 

🟦 सराहनीय पुलिस टीम :-

उक्त कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली कांकेर के सउनि मनोरथ जोशी, सउनि सोमेन्द्र सिंह, भुनेश्वरी भगत, प्रधान आरक्षक कौशल साहू, महिला प्रधान आरक्षक हितेश्वरी चेलक, आरक्षक ईश्वर साहू, रोशन राठौर, रामप्रसाद साहू, शैलेन्द्र चतुर्वेदी, चन्द्रशेखर वट्टी, अनिल मरकाम एवं महिला आरक्षक मनोरमा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

🟦 कांकेर पुलिस की अपील :-

अपराध नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है। आपकी एक छोटी सी सूचना भी किसी बड़े अपराध को रोकने में सहायक हो सकती है। जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने हेतु अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है। प्राप्त सभी सूचनाएं एवंसूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here