Home सारंगढ़-बिलाईगढ़ सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर में प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर में प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

0

 

 

Ro.No - 14097/148

सरसीवा – सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर मंगलवार को प्रवेश उत्सव बड़े उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन-अर्चन एवं वंदना के साथ किया गया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विद्यालय परिवार द्वारा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया गया। प्रवेश उत्सव के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर सहभागिता की। विद्यालय परिसर बच्चों की किलकारियों और उल्लास से गूंज उठा।

विद्यालय प्रबंधन एवं आचार्यगणों ने विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं देते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं संस्कारयुक्त शिक्षा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर शिखर शिक्षा समिति के अध्यक्ष शोभाराम साहू एवं व्यवस्थापक चितरंजन साहू उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार से प्रधानाचार्य प्रहलाद साहू, हेमलता साहू, शशि प्रभा तिवारी, राजेश्वरी श्रीवास, यशोदा साहू, प्रीति पटेल, तुलसी साहू एवं रजनी पटेल सहित उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here