Home Blog छत्तीसगढ़ दौरे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

छत्तीसगढ़ दौरे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

0

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज अपने एकदिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, वरिष्ठ सांसद बृजमोहन अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप सहित प्रमुख नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। अपने इस संक्षिप्त प्रवास के दौरान लोकसभा अध्यक्ष बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित जैन समाज के ऐतिहासिक ‘आचार्य पदारोहण व सहस्त्रावधान तपस्या महोत्सव’ सहित कई स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ओम बिरला 10:30 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां आयोजित आचार्य पदारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे सुबह 11:55 बजे इंडोर स्टेडियम से रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे फिर लोकभवन पहुंचेंगे। शाम 4 बजे ओम बिरला शांतिनगर स्थित एक स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे शाम 4:50 बजे पुनः लोकभवन पहुंचेंगे। उसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शाम 5:55 बजे रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और शाम 6:40 बजे नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here