Home Blog डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का होगा निराकरण

डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का होगा निराकरण

0
वर्चुअल डाक अदालत 19 जून को

रायगढ़, 18 जून 2026/ भारतीय डाक विभाग रायगढ़ संभाग द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए 19 जून को प्रातः 11 बजे वर्चुअल डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन अधीक्षक डाकघर कार्यालय, कोतरा रोड कॉमर्स कॉलेज के पास, रायगढ़ में होगा। डाक अदालत में स्पीड पोस्ट, बचत बैंक, मनी ऑर्डर, डाक जीवन बीमा एवं अन्य डाक सेवाओं से संबंधित शिकायतों और समस्याओं पर चर्चा कर उनका निराकरण किया जाएगा। विभाग ने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here