Home कांकेर झपटमारी की घटना के 01 फ़रार आरोपी को दुर्गुकोंदल पुलिस ने किया

झपटमारी की घटना के 01 फ़रार आरोपी को दुर्गुकोंदल पुलिस ने किया

0

 

🟦गिरफ्तार आरोपी

Ro.No - 13848/159

1.पवन कुमार देवांगन ,पिता – स्व० बुधारु राम देवांगन उम्र – 19 वर्ष ,निवासी –ज़ोरापारा रायपुर थाना डी डी नगर रायपुर , जिला रायपुर

🟦घटना का विवरण:-

दिनांक 03.06.2026 को प्रार्थिया श्रीमती कुमारीबाई निवासी ग्राम घोटिया अपने खेत विक्रमगंज से कार्य कर घर लौट रही थीं। भानुप्रतापपुर-दुर्गुकोन्दल मुख्य मार्ग पर विक्रमगंज के समीप एक सफेद रंग की कार उनके पास आकर रुकी, जिसमें तीन युवक एवं एक युवती सवार थे।

 

कार से उतरे एक युवक ने बातचीत करने के बहाने प्रार्थिया के गले में पहनी हुई माला को सोने की माला समझकर झपट लिया तथा अपने साथियों के साथ कार में बैठकर मौके से फरार हो गया।

 

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना दुर्गुकोन्दल में अपराध क्रमांक 15/2026 धारा 304 एवं 112(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले में दिनाक 04.06.2026 को एक आरोपी आशीष भट्टाचार्य व दिनांक 08.06.2026 को आरोपी सूर्यकांत उर्फ़ सूर्यागुप्ता व माही उर्फ़ मनीषा बंजारे की गिरफ़्तारी हुई थी शेष 01 आरोपी घटना दिनांक से फ़रार थे ।

 

🟦पुलिस की त्वरित कार्यवाही:-

पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर श्री आकाश श्रीश्रीमाल एवं एसडीओपी भानुप्रतापपुर श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में मामले के फ़रार आरोपी की पता तलाश हेतु विशेष टीम गठित की गई।

तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर फ़रार आरोपी 1 पवन कुमार देवांगन को रायपुर से पकड़ा गया पूछताछ में आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया है आरोपी पवन कुमार देवांगन को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है ।

 

🟦पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

निरीक्षक प्रहलाद यादव, सहायक उपनिरीक्षक महावीर प्रसाद मिश्रा, वीरेंद्र बुंदेला, आरक्षक अवधराम नाग (थाना दुर्गुकोन्दल), विशेष योगदान रहा।

 

🟦कांकेर पुलिस की अपील

अपराध नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल कांकेर पुलिस की अपराध सूचना हेल्पलाइन 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here