Home कांकेर कांग्रेस का पांच साल प्रदेश के लिये काला अध्याय रहा – किरण...

कांग्रेस का पांच साल प्रदेश के लिये काला अध्याय रहा – किरण सिंह देव

0

 

 

Ro.No - 13848/159

कांकेर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी गठन पश्चात भाजपा जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक आज भाजपा कार्यलय कमल सदन कांकेर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला संगठन प्रभारी रंजना साहू, भाजपा प्रदेश महामंत्री व बस्तर संभाग संगठन प्रभारी यशवंत जैन, सह संभाग प्रभारी हरपाल भाम्भरा की उपस्थिति एवम भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।

 

जिला भाजपा संगठन के गठन पश्चात प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सर्वप्रथम नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त किया ततपश्चात प्रथम कार्यसमिति की बधाई दी।

श्री देव ने कहा कि भाजपा संगठन चौबीसों घण्टे कार्य करने वाली पार्टी है जिन्हें पार्टी ने दायित्व दिया है उन्हें भी संगठन के कार्यो को हर समय कार्य करने के लिये तैयार रहना चाहिए। उन्होंने संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी ईमानदारी से करने के निर्देश दिये । शक्ति केंद्रों में बैठक में जाने से पहले पूर्व सूचना देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जो पदाधिकारी या कार्यकर्ता संगठन के कार्यो में रुचि नही ले रहा या पार्टी के कार्यक्रमो में लगातार अनुपस्थित रहता है उसे दायित्व से मुक्त कर दूसरे सक्रिय कार्यकर्ता को दायित्व दे। संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दे। सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार करें।

श्री देव ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार का पांच साल प्रदेश के लिये काला अध्याय रहा । पिछले कांग्रेस सरकार ने घोटाले पर घोटाले किये । प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के पश्चात कांग्रेस के घोटाले रोज सामने आ रहे है । घोटाला और भ्रष्टाचार कांग्रेस की संस्कृति है । आज भी 540 करोड़ का चावल घोटाला सामने आया है ।

प्रदेश की विष्णु देव के नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना कर चल रही है और भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही कर रही है ।

 

कार्यसमिति को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने संगठन की जानकारी लेते हुए आगामी कार्यक्रमो की जानकारी दी। उन्होंने भाजपा के प्रत्येक शक्ति केंद्रों व बूथों में बैठक अनिवार्य रूप से करने की बात कही ।

श्री जैन ने सभी मण्डल अध्यक्षों को शक्ति केंद्रों में प्रभारी नियुक्त कर संगठन के सभी कार्यक्रमो को सुचारू रूप से बूथ स्तर तक सफल बनाने की अपील की । उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र सरकार में 12 वर्ष पूरे होने पर चल रहे जनसंपर्क कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी निभाने की बात कही।

 

बैठक में शोक प्रस्ताव पढ़ते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश चौहान ने हाल ही में दिवंगत भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देते संगठन की ओर से उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की ।

 

बैठक का संचालन जिला महामंत्री राजा पांडेय ने व आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री जितेंद्र मरकाम ने किया ततपश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यसमिति का समापन हुआ।

 

इस कार्यसमिति बैठक में लोकसभा सांसद भोजराज नाग, विधायक विक्रम उसेंडी, आशा राम नेताम, शालिनी राजपूत

दिलीप जायसवाल, सुमित्रा मारकोले, टेकेश्वर जैन, आलोक ठाकुर, देवलाल दुग्गा, हलधर साहू, अशोक वलेचा, बृजेश चौहान, राजा देवनानी, अरविंद जैन, अनूप राठौर, संजय सिन्हा, उत्तम जैन, बृजमोहन तिवारी, राजीव लोचन सिंह, दीपक खटवानी, प्रदीप जायसवाल, निपेन्द्र पटेल, शंकर सरकार, दिनेश रजक, टेकेश्वर सिन्हा, सुनीता मण्डल, ओमप्रकाश साहू, कमलेश उसेंडी, पीयूष कश्यप, अरुण कौशिक, राधे लाल नाग, निखिल राठौर, विरेंद्र श्रीवास्तव, डॉ देवेंद्र साहू, तारा ठाकुर, रूखमणी उइके, उमा शर्मा, विजय लक्ष्मी कौशिक, मोनिका साहा, खुशी जोतवनी, उगेश्वरी उइके, अंजू नेगी, संजू साहू, दीपांकर दत्ता, हेमेंद्र ठाकुर, हीरा मरकाम, देवेंद्र भाऊ आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here