Home कांकेर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का 23 वें किस्त जारी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का 23 वें किस्त जारी

0

 

*कांकेर जिले के किसानों को मिले 15 करोड़ 76 लाख रूपए*

Ro.No - 13848/159

उत्तर बस्तर कांकेर, 21 जून 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 20 जून को प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि के 23वें किस्त जारी किया गया, जिसमें देश के 9.44 करोड़ किसानों के खातों में 18 हजार 880 करोड़ रूपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। जिसके तहत कांकेर जिले के 78,788 किसानों को 15 करोड 76 ़लाख रूपये मिले। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हुगली, पश्चिम बंगाल से सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कांकेर श्री आशाराम नेताम एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष कांकेर श्रीमती पूर्णिमा कावड़े एवं कृषि स्थायी समिति जनपद पंचायत के सभापति श्रीमती राजेश्वरी नेताम तथा सरपंच ग्राम पंचायत सिंगारभाट श्रीमती कौशिल्या नेताम उपस्थित थी।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री आशाराम नेताम ने कहा कि सरकार को किसानों के हित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। किसानों की आय को दोगुना करने की ओर प्रयासरत है। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 23वे किस्त की राशि जारी की जा रही है, जिसका लाभ कांकेर जिले के किसानों को भी मिलेगा। उन्होंने किसानों को संतुलित मात्रा में रसायनिक उर्वरकों का उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इससे मृदा स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इसके साथ ही विधायक श्री नेताम ने जैविक खेती अपनाने के लिए भी किसानों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में मत्स्य विभाग द्वारा कृषक श्री नरेन्द्र चौहान को जाल एवं आईसबॉक्स प्रदाय किया गया। कृषि स्थायी समिति के सभापति श्रीमती राजेश्वरी नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि कृषकों के लिए बहुत उपयोगी है, किसानों को वैज्ञानिक सलाह से कृषि कर लाभ उठाना चाहिए। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कावड़े ने भी कार्यकम को संबोधित किया तथा विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बीरबल साहू द्वारा कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी प्रदान की गई। श्री जितेन्द्र कोमरा, उप संचालक कृषि द्वारा कृषकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में श्री दिनेश सिन्हा द्वारा उपस्थित समस्त अतिथियों तथा कृषकों का आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here