Home Blog पंकज त्रिपाठी के भाई पर कुल्हाड़ी से हमला

पंकज त्रिपाठी के भाई पर कुल्हाड़ी से हमला

0

अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर रविवार रात जानलेवा हमला हुआ. उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला किया गया. गंभीर घायल होने पर पटना एम्स में भर्ती किया गया. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर बिहार के गोपालगंज जिले में जमीन विवाद को लेकर हमला किया गया है. पुलिस के मुताबित, विजयेंद्रनाथ तिवारी पर कुल्हाड़ी से हमला 21 जून को माधवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बेलसंड तिवारी टोला में जमीन विवाद को लेकर किया गया है. सूचना मिलने के बाद सदर-2 के एसडीपीओ और माधोपुर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here