प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी। किसानों और आम जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने 22 जून को मस्तूरी में विशाल धरना-प्रदर्शन एवं एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। यह आंदोलन क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया, सीपत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र धीवर तथा मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोलाराम साहू के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि वर्तमान समय में किसान खाद, यूरिया और डीएपी की कमी से जूझ रहे हैं। वहीं महंगाई, बेरोजगारी, बिजली आपूर्ति, जर्जर सड़कें, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति से आम जनता परेशान है। इन जनसमस्याओं के विरोध में “जनता त्रस्त, सरकार मस्त” के नारे के साथ कांग्रेस सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मस्तूरी स्थित जोंधरा चौक पर धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल जोंधरा चौक से पैदल चलकर मस्तूरी एसडीएम कार्यालय का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम मस्तूरी एसडीएम को 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रमुख मांगों में किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद, यूरिया एवं डीएपी उपलब्ध कराना, महंगाई और बेरोजगारी पर नियंत्रण,पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर रोक, कृषि एवं सिंचाई से जुड़ी बिजली समस्याओं का त्वरित समाधान तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था में सुधार शामिल हैं।विधायक दिलीप लहरिया ने कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, किसानों, व्यापारियों, युवाओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाया। उक्त में धरना कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्रीमति सुकृता बादल खूंटे, विधायक प्रतिनिधि लखन टंडन,अमित पांडेय अजा.प्रदेश संयोजक अरविंद लहरिया, पूर्व केश शिल्प बोर्ड उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास, प्रदेश सचिव अशोक राजवाल,जनपद सदस्य एवं युवा कांग्रेस मस्तूरी विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र कृष्णन, जनपद सदस्य ज्वाला प्रसाद बंजारे, ओमप्रकाश गौरहा, युवा कांग्रेस मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष साहिल मधुकर, मस्तूरी मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह ठाकुर, जयरामनगर मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, मल्हार मंडल अध्यक्ष रघुराज पांडे, महमंद मंडल अध्यक्ष शेरू असलम, ब्लॉक उपाध्यक्ष राहुल यादव, उपाध्यक्ष नेत्र टंडन, अमृत राठौर,महामंत्री मनोहर कुर्रे,पुत्तन दुबे, अजा. जिला अध्यक्ष एलन घृतलहरे,पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष भरत खांडेकर के साथ अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।



