Home Blog पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम...

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

0

 

सरसींवा – 22 जून 2026। श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा प्रदेशव्यापी अभियान के तहत आज सरसींवा तहसील में तहसीलदार महोदय को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में पत्रकार सुरक्षा कानून को शीघ्र पूर्ण रूप से लागू करने की मांग की गई।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पत्रकार सुरक्षा कानून का प्रस्ताव विधानसभा में पारित होने तथा राजपत्र में प्रकाशित होने के बावजूद अब तक इसे पूरी तरह लागू नहीं किया गया है। पत्रकारों की सुरक्षा एवं स्वतंत्र कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कानून को जल्द प्रभावी बनाने की मांग की गई।
इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ सरसींवा के अध्यक्ष राहुल पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, तहसील संरक्षक शिवरात्रि केशरवानी, तहसील उपाध्यक्ष प्रकाश दीवान, तहसील सचिव डॉ. रमेश मनहर, गोपी साहू, प्रहलाद साहू उपस्थित रहे।

Ro.No - 13954/39

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here