Home Blog जनदर्शन में मिले 40 आवेदन

जनदर्शन में मिले 40 आवेदन

0
सभी आवेदनों को त्वरित निराकृत करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर 22 मई 2026/ कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के पहुंचे 40 आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर को अवगत कराया। प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया।
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को आयोजित जनदर्शन में ग्राम पंचायत पानीडोबीर के ग्रामीणों द्वारा एकलव्य विद्यालय निर्माण के लिए भूमि प्रदान करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया । इसी प्रकार भूमि रजिस्ट्रीकरण, नामांतरण, प्रधानमंत्री आवास, वारिसान प्रमाण पत्र, दुकान संचालित हेतु लोन, राशन कार्ड बनाने, जल जीवन मिशन अंतर्गत कनेक्शन प्रदान करने, विद्युत पोल हटाने, भूमि आबंटन, नक्शा, खसरा दुरुस्तीकरण सहित विभिन्न मांग एवं समस्या संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। जनदर्शन के अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर अंतागढ़ श्री ए.एस. पैकरा, सभी एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here