Home Blog श्याम कार्तिक जायसवाल बने छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग बिलासपुर संभाग के अध्यक्ष

श्याम कार्तिक जायसवाल बने छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग बिलासपुर संभाग के अध्यक्ष

0

लोगों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी। रायपुर में विगत दिवस प्रदेश स्तरीय सर्व पिछड़ा वर्ग पिछड़ा समाज की महत्वपूर्ण बैठक रखी गई थी। बैठक में प्रदेश प्रमुख प्रदेश एवं संभाग स्तरीय सदस्यों एवं पदाधिकारी की सहमति से संगठन विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ साहू के अनुशंसा पर प्रदेश संरक्षक एवं संभाग के अध्यक्षों को समाज का महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया जिसमें बिलासपुर संभाग के लिए मिलनसार एवं मृदु भाषी छत्तीसगढ़ सचिव संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्याम कार्तिक जायसवाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। श्याम कार्तिक के नियुक्ति पर समाज के लोगों ने श्याम कार्तिक जायसवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके अनुभव और दूरदर्शिता से समाज को एक नई दिशा मिलेगी आपके सफल कार्यकाल के लिए हम सभी लोग शुभकामनाएं एवं बधाई देते हैं।
श्याम कार्तिक जायसवाल ने कहा कि मैं अपनी पूर्ण निष्ठा तथा ईमानदारी से समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के हित में हमेशा कार्य करूंगा आप सभी को धन्यवाद व्यापित करता हूं।

Ro.No - 13954/39

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here