सरसींवा – बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सरसींवा मंडल के धोबनी एवं सोहागपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं विकास के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शक्ति केंद्र धोबनी , सोहागपुर , रायकोना में प्रबुद्ध जन संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान सम्माननीय प्रबुद्धजन हेतराम साहू, रामचंद साहू, उदय साहू, धनसाय साहू (धोबनी) तथा संतराम साहू एवं तेसराम साहू (सोहागपुर) से भेंट कर साल एवं श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया गया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, महामंत्री नारायण साहू, जिला पंचायत प्रतिनिधि अनिल साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष कन्हैया टंडन, जिला महामंत्री किसान मोर्चा योगेश्वर साहू, सरपंच राजू लोचन साहू, टिल्लू साहू, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष गणेश साहू सहित भाजपा परिवार के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत एवं जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।



