
दिनांक 26.06.2026 को श्री निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार, श्री आकाश श्रीश्री माल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर तथा श्री योगेश साहू, अतिरिक्त पुलिस कांकेर के मार्गदर्शन, डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह, नोडल अधिकारी, उप पुलिस अधीक्षक कांकेर के पर्यवेक्षण में श्री दीपक साव, रक्षित निरीक्षक यातायात प्रभारी कांकेर व यातायात बल कांकेर के द्वारा RTO श्री प्रकाश रावटे व परिवहन विभाग की टीम एवं नेत्र सहायक सपन वट्टी व स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर जिले में संचालित 19 स्कूलों के लगभग 58 बसों का नरहरदेव स्कूल मैदान में सम्पूर्ण दस्तावेज चेकिंग, फिटनेस चालक, परिचालक इमरजेंसी एग्जिट, स्पीड गवर्नर, पैनिक बटन, फायर इक्विपमेंट और फर्स्ट एड बॉक्स चेक किया गया व बच्चों के सेफ्टी व यातायात नियमों का पालन करने सभी चालक /संचालकों को समझाइस दी गई एवं जिन बसों में कमी पायी गई उनको नोटिस दिया गया व प्रत्येक गाड़ियों में हेल्पर रखने, ओव्हेरलोडिंग नहीं करने, हमेशा निर्धारित वर्दी में रहने, बच्चों को रोड क्रास करवाते समय अपने हेल्पर के द्वारा करवाने, ओव्हर स्पीड नहीं चलने, शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने, स्कूल बसों में बच्चों के अलावा किसी अन्य/अज्ञात व्यक्ति को ना बिठाने, अगर नये वाहन चालक रखते है तो उसका दस्तावेज सत्यापन करवाने व बच्चों को सभी सुविधा उपलब्ध कराने निर्देश दिया गया.



