Home Blog उजियारा अभियान के तहत अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध...

उजियारा अभियान के तहत अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 01आरोपी को किया गिरफ्तार

0
आरोपी के कब्जे से 08 बल्क लीटर महुआ शराब एवं 200 रुपये बिक्री रकम जब्त।
जब्त मशरूका की कुल कीमत 1320 रुपये।
🔷घटना का संक्षिप्त विवरण :

इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल कुमार राखेचा (भा. पु.से.)के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर श्री राकेश कुमार कुर्रे तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पखांजूर श्री रवि कुमार कुजूर के मार्गदर्शन में जिले में संचालित “उजियारा अभियान” के तहत कार्यवाही की गई।

🔸 मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पुराना बाजार पखांजूर में सुजीत राय निवासी pv 60 यशवंत नगर पखांजूर का एक काले रंग के बैग में अवैध रूप से हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब का विक्रय कर रहा है। सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना पखांजूर से पुलिस टीम रवाना की गई। स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में बताए गए स्थान पर दबिश दी गई।

Ro.No - 13848/159

🔸 कार्यवाही के दौरान आरोपी सुजीत राय निवासी pv 60 यशवंत नगर पखांजूर के कब्जे से एक काले रंग के बैग में 10 लीटर क्षमता वाले पालिस्टिक जरीकेन में 8 लीटर अवैध रूप से हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब एवं 200 रुपये नगद बिक्री रकम बरामद कर जब्त किया गया।

🔷 आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत दण्डनीय पाए जाने पर मौके पर देहाती नालसी कायम कर विवेचना में लिया गया। थाना वापसी पश्चात थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 123/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

🔷 गिरफ्तार आरोपी –

सुजीत राय पिता नटवर राय निवासी pv 60 यशवंत नगर पखांजूर थाना पखांजूर जिला कांकेर ।

🔷 बरामदगी –

* 08 बल्क लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब।
* 200 रुपये नगद बिक्री रकम।
* कुल मशरूका कीमत – 1320 रुपये।

🔷 पुलिस टीम विवरण –

* प्रधान आरक्षक 652 लिहेंद्र देवांगन
* आरक्षक 811 राकेश ध्रुव
* महिला आरक्षक 460 ममता मांडवी
* नव आरक्षक 333 इन्द्रजीत

📢 कांकेर पुलिस की अपील

अपराध नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है। आपकी एक छोटी-सी सूचना भी बड़े अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने हेतु अपराधिक हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है। प्राप्त सभी सूचनाओं एवं सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here