Home Blog कोदाभाट में पुष्प वर्षा व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया

कोदाभाट में पुष्प वर्षा व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया

0

दसपुर । शासकीय प्राथमिक शाला, दसपुर संकुल केंद्र कोदाभाट में नवीन शैक्षणिक सत्र के अवसर पर प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया।अतिथियों द्वारा नवप्रवेशी बच्चों को गणवेश एवं पाठ्यपुस्तक का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में अभिभावकों को बच्चों के नियमित विद्यालय आगमन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छता, अनुशासन तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन कराने एवं नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आग्रह किया।
विद्यालय परिसर में उत्सवपूर्ण वातावरण रहा।अंत में सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में अपना सक्रिय योगदान देंगे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्रीमती हिमेश्वरी साहू, सरपंच सूर्या नेताम शिक्षाविद आर.पी. साहू, खेमीन यादव,जागृति यादव,देव कुमार साहू,प्रधानाध्यापिका सुनीता श्रीवास,संकुल समवन्यक महेंद्र कुमार मंडावी एवं पालक अभिभावकगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here