Home Blog प्रोजेक्टर पर ‘मन की बात’ सुन राष्ट्र निर्माण का संकल्प, नन्हे विद्यार्थियों...

प्रोजेक्टर पर ‘मन की बात’ सुन राष्ट्र निर्माण का संकल्प, नन्हे विद्यार्थियों ने लिया प्रेरणा का संदेश

0
शाला प्रवेशोत्सव पर विद्यार्थियों का मिठाई खिलाकर किया गया स्वागत, प्रोजेक्टर के माध्यम से हुआ सामूहिक श्रवण

एमसीबी/खोगापानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण रविवार को भाजपा हसदेव मंडल के नगर पंचायत खोगापानी अंतर्गत बूथ क्रमांक 304 एवं 305 स्थित आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में किया गया। विद्यालय के कक्ष में प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं, अधिवक्ता,शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।

कार्यक्रम के दौरान शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गईं।

Ro.No - 13848/159

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण में आत्मनिर्भर भारत, वैज्ञानिक सोच, जनभागीदारी और युवाओं की भूमिका पर बल देते हुए देशवासियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

कार्यक्रम के पश्चात विद्यार्थियों ने कहा कि ‘मन की बात’ सुनकर उन्हें आत्मनिर्भर भारत, अनुशासन, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र सेवा की नई प्रेरणा मिली। विद्यार्थियों ने संकल्प व्यक्त किया कि वे नियमित रूप से प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनेंगे तथा उसमें दिए गए प्रेरणादायक संदेशों को अपने जीवन में अपनाकर एक जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (पिछड़ा वर्ग) धीरेन्द्र विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण एवं प्रमुख भूमिका रही। उनके विशेष प्रयास से विद्यालय में प्रोजेक्टर के माध्यम से ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण कराया गया तथा विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक संदेशों से जोड़ने का सफल प्रयास किया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (पिछड़ा वर्ग) धीरेन्द्र विश्वकर्मा, विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह, भाजपा नेता मोहनलाल मिश्रा, नोवेल सिंह, अनिल तिवारी, राज दीवान, रामरतन केवट, रामरतन चौधरी, संजय केवट, महेंद्र विश्वकर्मा, अधिवक्ता कमलेश पाण्डे, सुनील चौबे, प्यारेलाल, बालमुकंद, अल्ताफ, माही सेन गुप्ता, टूम्पा मुखर्जी, नीला मंडल, लीलावती सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here