कांकेर । रमेश निषाद, जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर एवं नवनीत पटेल, जिला मिशन समन्वयक कांकेर के मार्गदर्शन में सुपर-60 मॉडल उत्कृष्ट विद्यालय, प्राथमिक शाला लट्टीपारा कांकेर में नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 के पूर्व बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु खेल सामग्री स्थापित की गई है।
सुपर-60 मॉडल स्कूल के तहत चयनित प्राथमिक शाला लट्टीपारा में कक्षा 01 से 03 तक अंग्रेजी माध्यम में अध्यापन के साथ अब बालवाड़ी की सुविधा भी उपलब्ध है। विद्यालय परिसर में बच्चों के लिए लाल रंग की फिसल पट्टी, लाल-पीले रंग के दोलन झूले, पीले रंग का सी-सॉ एवं आकर्षक घोड़ा झूला लगाया गया है।
यह कार्य प्रधानपाठक द्रोपति सिन्हा, प्राथमिक शाला लट्टीपारा तथा प्रधानपाठक सरस्वती मंडावी, माध्यमिक शाला लट्टीपारा एवं संकुल समन्वयक कमलेश साहू के सहयोग से पूर्ण किया गया।संकुल समन्वयक कमलेश साहू ने बताया कि सुपर-60 मॉडल स्कूल में निःशुल्क पुस्तकें, डिजिटल स्मार्ट क्लास, स्वच्छ पेयजल एवं अब नया पार्क मिलने से यह विद्यालय निजी स्कूलों को टक्कर देने तैयार है। प्रवेश 11 मई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक जारी है।



