Home Blog 32 पाव देशी प्लेन शराब के साथ युवक गिरफ्तार, छातामुड़ा बाईपास पर...

32 पाव देशी प्लेन शराब के साथ युवक गिरफ्तार, छातामुड़ा बाईपास पर जूटमिल पुलिस ने पकड़ा….

0

Youth arrested with 32 pav of country plain liquor, Jutmill police caught on Chhatamuda bypass….

13 मार्च, रायगढ़ । अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर जिले में लगातार अवैध शराब पर कार्यवाही जारी है । इसी क्रम में लगातार दूसरे दिन थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में जूटमिल पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर छातामुड़ा बाईपास चौक प्रियदर्शी वासुदेव पेट्रोल पंप के पास थैले में शराब रखकर अवैध बिक्री के लिए ग्राहक तलाश करते समय संदेही लक्ष्मण बघेल पिता स्वर्गीय बजरंगी बघेल उम्र 34 साल निवासी सराईभद्दर नाला किनारे थाना जूटमिल को पकड़ा गया । संदेही के कब्जे से पुलिस टीम ने 32 नग 180ml वाली देशी प्लेन शराब (कीमत ₹2560) जप्त किया गया है । आरोपी लक्ष्मण बघेल के कृत्य पर थाना जूटमिल में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक शिव वर्मा, आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ और धनेश्वर प्रसाद उरांव शामिल थे ।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here