Home Blog महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े से की मिलेट कैफे संचालक...

महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े से की मिलेट कैफे संचालक ने भेंट सक्षम ऋण सहायता योजना का लाभ दिलाने के दिए निर्देश

0

उत्तर बस्तर कांकेर, 28 जून 2026/ प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के कांकेर प्रवास के दौरान आज लक्ष्मी मिलेट कैफे की संचालक श्रीमती सरस्वती साहू ने उनसे सौजन्य भेंट की तथा अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए सक्षम ऋण उपलब्ध कराने का निवेदन किया। इस पर उन्होंने संबंधित नियमानुसार सक्षम ऋण प्रकरण की स्वीकृत करने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Ro.No - 13848/159

भेंट के दौरान श्रीमती साहू ने कैबिनेट मंत्री को कैफे की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराते हुए व्यवसाय को और आगे बढ़ाने के लिए ऋण सहायता की आवश्यकता बताई।
उल्लेखनीय है कि कांकेर नगर में सी-मार्ट के सामने संचालित लक्ष्मी मिलेट कैफे के माध्यम से श्रीमती साहू मिलेट (श्री अन्न) से तैयार विभिन्न व्यंजनों का निर्माण एवं विक्रय कर रही हैं। उनके द्वारा मिलेट आधारित खाद्य उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिला समूह की अन्य सदस्यों को भी रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर स्व सहायता समूह की महिलाएं भी उपस्थित रहीं। उन्होंने मंत्री श्रीमती राजवाड़े का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं से महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं और मिलेट आधारित उद्यमों को बढ़ावा मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here