Home Blog जिला चिकित्सालय बीजापुर में जनप्रतिनिधियों ने किया राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान...

जिला चिकित्सालय बीजापुर में जनप्रतिनिधियों ने किया राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

0

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिला चिकित्सालय बीजापुर में रविवार, 28 जून 2026 को राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। अभियान का विधिवत शुभारंभ 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाकर उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है।
कार्यक्रम में पार्षद संजय कुमार रिवानी, पार्षद बसंती लींगम, सीएमएचओ डॉ. बी. आर. पुजारी, डीआईओ, बीएमओ, जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी, सुपरवाइजर, चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मचारी, मितानिन तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अधिकारियों ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाकर राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाएं। साथ ही बताया गया कि अभियान के आगामी चरणों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को भी पोलियो की दवा पिलाएंगी, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here