Home Blog एक्सटेंशन रिफॉर्म्स आत्मा योजनांतर्गत खरीफ किसान संगोष्ठी का आयोजन आधुनिक कृषि तकनीक...

एक्सटेंशन रिफॉर्म्स आत्मा योजनांतर्गत खरीफ किसान संगोष्ठी का आयोजन आधुनिक कृषि तकनीक एवं शासकीय योजनाओं की दी गई जानकारी

0

उत्तर बस्तर कांकेर, 30 जून 2026/ कृषि विभाग की एक्सटेंशन रिफॉर्म्स आत्मा योजनांतर्गत भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत विनायकपुर में खरीफ किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा खरीफ फसल कार्ययोजना, बीज उत्पादन कार्यक्रम, बीजोपचार की विधि, शैलो नलकूप खनन, लैम्पसों में बीज एवं उर्वरक भंडारण-वितरण तथा डीएपी के स्थान पर 20ः20ः0ः13 एवं 12ः32ः16 उर्वरकों के उपयोग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, डॉ. खूबचंद बघेल पुरस्कार सहित कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई। इसके साथ ही उन्नत कृषि तकनीकों, नई फसल किस्मों, जैविक खेती तथा खरीफ मौसम की प्रमुख फसलों की आधुनिक उत्पादन तकनीकों पर विस्तार से बताया गया। संगोष्ठी में किसानों के समक्ष 17 प्रतिशत नमक घोल उपचार का जीवंत प्रदर्शन भी किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर के वस्तु विशेषज्ञ श्री उपेन्द्र कुमार नाग ने जैविक खेती एवं जैविक खाद के उपयोग और उसके लाभों पर किसानों को मार्गदर्शन दिया। संगोष्ठी में पशुपालन विभाग के अधिकारी ने केंद्र प्रवर्तित योजनाओं, पशुओं के नियमित टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान, उद्यानिकी विभाग द्वारा समेकित उद्यानिकी विकास योजना, ऑयल पाम की लाभकारी खेती, राष्ट्रीय बागवानी मिशन, टपक सिंचाई योजना तथा मत्स्य पालन विभाग द्वारा मत्स्य पालन एवं किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से संबंधित जानकारी दी गई। वहीं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जिला प्रबंधक ने किसानों को फसल बीमा योजना की पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती जैनबती कोला, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी महात्मा तरेता, कृषि विकास अधिकारी मनोज कुमार सरकार, उद्यान अधीक्षक नारायण मुखर्जी, सहायक मत्स्य अधिकारी कांतिलाल कोर्राम, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर फसल बीमा अशोक कुमार साहू सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं कृषकगण मौजूद रहे।

Ro.No - 13848/159

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here