मस्तूरी। बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री ने जिला कांग्रेस का लिस्ट जारी किया जिसमें सीपत निवासी राजू सूर्यवंशी को जिला महामंत्री बनाया गया सूर्यवंशी पूर्व में जिला सचिव और ब्लाक महामंत्री युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव की पद पर रहकर कार्य कर चुके है राजू सूर्यवंशी को संगठन में कार्य करने का अच्छा अनुभव है जिससे कांग्रेस संगठन को मजबूती प्राप्त होगी राजू सूर्यवंशी के जिला महामंत्री बनने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं तथा आम जनता ने हर्ष व्यक्त करते हुए राजू सूर्यवंशी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दिए।



