Home Blog शाला प्रवेश उत्सव एवं न्योता भोजन का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

शाला प्रवेश उत्सव एवं न्योता भोजन का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

0

कांकेर, 4 जुलाई। शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला, एम.जी. वार्ड, कांकेर में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पालकों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्षद श्री विकास आंभोरे थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री कमेंद्र गिरी गोस्वामी एवं संकुल समन्वयक श्री रोमन जैन उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री सोहन साहू ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

अपने उद्बोधन में श्री विकास आंभोरे ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन का पालन करने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है।
संकुल समन्वयक श्री रोमन जैन ने विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने तथा जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Ro.No - 13848/159

कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया तथा उन्हें अध्ययन सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री सोहन साहू द्वारा सभी विद्यार्थियों, पालकों, अतिथियों एवं उपस्थितजनों के लिए न्योता भोजन का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी ने स्नेहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर पत्रकार एवं विद्यालय के पूर्व छात्र श्री सतीश यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, पालकगण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here