Home Blog 25 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

25 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

0
उजियारा अभियान के तहत अवैध महुआ शराब बिक्री पर सिटी कोतवाली पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।
आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज।
घटना का संक्षिप्त विवरण :

श्रीमान पुलिस अधीक्षक, उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू कांकेर के मार्गदर्शन व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में जिले में संचालित “उजियारा अभियान” के अंतर्गत अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिकगतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 07.07.2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिंगारभाट स्थित संभव मोटर्स के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी महुआ शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक सोमेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई।

Ro.No - 13848/159

पुलिस को देखकर शराब खरीदने आए कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि शराब बेच रहे रामेश कुमार मोर्य को मौके पर गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 लीटर एवं 05 लीटर की प्लास्टिक जरीकेन में कुल 25 लीटर देशी महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 2,500 है, बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी:–

रामेश कुमार मोर्य, पिता घसिया राम, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम मनकेशरी, थाना कांकेर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 230/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

जब्त संपत्ति

◽20 लीटर देशी महुआ शराब (01 प्लास्टिक जरीकेन)
◽05 लीटर देशी महुआ शराब (01 प्लास्टिक जरीकेन)
◽कुल 25 लीटर देशी महुआ शराब (कीमत ₹2,500)

पुलिस टीम

निरीक्षक जितेन्द्र साहू , सहायक उपनिरीक्षक सोमेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक गीतेश्वर कुलदीप, आरक्षक रामुलाल जुर्री, देवेन्द्र मण्डावी एवं तरुण गंगासागर।

📢 कांकेर पुलिस की अपील

अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पुलिस एवं आमजन की साझी जिम्मेदारी है। यदि आपके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति, अवैध शराब, जुआ, सट्टा, नशा या अन्य आपराधिक गतिविधि संचालित हो रही हो, तो इसकी सूचना तत्काल कांकेर पुलिस अपराध हेल्पलाइन 94791-55125 पर दें। आपकी पहचान एवं दी गई सूचना पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here