Home Blog 1076 हेल्पलाइन की त्वरित कार्रवाई, तान्या का जन्म प्रमाण पत्र हुआ जारी,शिकायत...

1076 हेल्पलाइन की त्वरित कार्रवाई, तान्या का जन्म प्रमाण पत्र हुआ जारी,शिकायत पर 10 दिन में मिला समाधान

0

एमसीबी/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन एवं जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के संकल्प के अनुरूप मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों के लिए राहत का प्रभावी माध्यम बनती जा रही है। हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण कर लोगों को त्वरित राहत प्रदान की जा रही है।

इसी क्रम में मध्यप्रदेश के मैहर निवासी महेंद्र बसोर ने अपनी पुत्री तान्या बसोर का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनने की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज कराई थी। तान्या का जन्म छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ स्थित 220 बिस्तर सिविल अस्पताल में हुआ था। दूसरे राज्य में जन्म होने के कारण जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया में उन्हें प्रशासनिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

Ro.No - 13848/159

शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग ने मामले का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की। इसके परिणामस्वरूप मात्र 10 दिनों के भीतर तान्या बसोर का जन्म प्रमाण पत्र तैयार कर महेंद्र बसोर को उपलब्ध करा दिया गया।

जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर महेंद्र बसोर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की त्वरित कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित उनकी समस्या का शीघ्र समाधान हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की जनहितैषी पहल से आम नागरिकों को समयबद्ध और प्रभावी राहत मिल रही है।

यह प्रकरण मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की प्रभावी कार्यप्रणाली तथा शासन की जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के प्रति प्रतिबद्धता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here