मस्तूरी। मस्तूरी तहसील में नव पदस्थ तहसीलदार लखेश्वर किरण का स्थानीय पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बुके भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्ष और जनहितकारी प्रशासन की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय पर भी चर्चा की गई।
सम्मान के बाद तहसीलदार ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ बिना भेद भाव से पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाई जाएगी, ताकि आम नागरिकों को पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी सेवाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि कार्यालय में अनावश्यक देरी, लापरवाही और शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा तथा सभी कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए जाएंगे।
तहसीलदार ने पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया समाज और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु है। रचनात्मक सुझावों और जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा तथा उनका यथासंभव शीघ्र निराकरण किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकारों ने प्रशासन के साथ सकारात्मक सहयोग का भरोसा जताया और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।
उक्त अवसर पर सुधीर सुमन, प्रमोद अवस्थी,टिया चौहान, अल्का खांडेकर, हिमांशु राय, सुनंदा बर्मन,दुर्गेश चंद्राकर, राहुल राय आकाश राय,तथा अन्य लोगों की उपस्थिति रही।



