Home Blog चौकी हल्बा अंतर्गत शास. उच्च. माध्य. विद्यालय शाहवाड़ा में छात्र-छात्राओं को सड़क...

चौकी हल्बा अंतर्गत शास. उच्च. माध्य. विद्यालय शाहवाड़ा में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा व साइबर क्राइम से सम्बन्धित जानकारी दी गई।

0

आज दिनांक 08.07.2026 को यातायात जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत श्री निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार, आकाश श्रीश्री माल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर तथा श्री योगेश साहू, अतिरिक्त पुलिस कांकेर के मार्गदर्शन में डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक के पर्यावेक्षण मे श्री दीपक साव, रक्षित निरीक्षक यातायात प्रभारी कांकेर एवं यातायात बल कांकेर के द्वारा जिले में संचालित चौकी हल्बा अंतर्गत शास.उच्च. माध्य. विद्यालय शाहवाड़ा में छात्र-छात्राओं को यातायात जागरूकता सम्बंधी क्लास लिया गया। बच्चों को यातायात नियमों का पूर्णरूप से पालन करने, रोड़ पर चलने के तरीके, साइन बोर्ड के माध्यम से सड़कें हमसे कैसे बातें करती है, सिग्नल लाइट्स के बारे मे पूरी जानकारी, हेलमेट उपयोग करने से क्या फायदे-नुकसान है, सीट बेल्ट उपयोग करने, ओव्हर स्पीड नहीं चलने, शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने, यातायात नियम का पालन नहीं करने से कैसे सड़क दुर्घटना होती है इत्यादि प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो दिखाकर छात्रों को समझाया गया। साथ ही सड़क दुर्घटनाओ में घायल व्यक्ति को समय रहते अस्पताल पहुंचने पर राहवीर योजना के अंतर्गत अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को शासन की ओर से 25000/- की राशि दिया जाना है बताया गया. इससे यह होगा की अब जब कोई दुर्घटना होंगी तो एम्बुलेंस व पुलिस का इंतजार किये बिना घायल को अस्पताल पहुंचाकर जान बचायी जा सकती है. साथ ही महिला रक्षा टीम द्वारा स्कूली बच्चों को बाल अपराध, महिला संबंधी अपराध, गुड टच बेड टच के बारे व अभिव्यक्ति ऐप के बारे मे बताया गया साथ ही साइबर क्राइम के बारे में भी छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गयी, इस दौरान स्कूल की प्राचार्य समेत शिक्षकगण व लगभग 200 स्कूली छात्र/ छात्राएं लाभान्वित हुए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here