Home Blog संत जोसेफ मिशन इंग्लिश मीडियम स्कूल में ग्रीन डे बड़े ही उत्साह...

संत जोसेफ मिशन इंग्लिश मीडियम स्कूल में ग्रीन डे बड़े ही उत्साह उमंग और धूमधाम से मनाया गया

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी। मस्तूरी जनपद क्षेत्र जयरामनगर के संत जोसेफ मिशन स्कूल के इंग्लिश मीडियम स्कूल में ग्रीन डे बड़े ही उमंग धूम धाम से मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय परिसर को हरे रंग की सजावट, पौधों और आकर्षक संदेशों से सजाया गया। नन्हे विद्यार्थियों ने हरे रंग की वेशभूषा पहनकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविता, गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

Ro.No - 13848/159

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में विद्यालय के फादर जॉबी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्रकृति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “हरियाली जीवन का आधार है। यदि हमें आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देना है, तो हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना होगा।” उन्होंने सभी से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, जल संरक्षण करने तथा पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों तथा स्टॉप के लोगों ने पौधारोपण किया और पर्यावरण बचाने की शपथ ली। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया कि धरती को हरा-भरा रखना हम सभी का कर्तव्य है। ग्रीन डे का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और यादगार साबित हुआ।इस अवसर पर स्कूल के फादर जॉबी, (मैनेजर) प्राचार्य किरण बरवा, सिस्टर लूसी,सिस्टर उर्मिला, सिस्टर मनीषा, सिस्टर श्वेता, सरिता मेम, बाजपेई सर सहित स्टॉप के लोग तथा भारी संख्या में स्कूल के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here