मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के हाई स्कूल हिर्री में विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात मिलने जा रही है। लगभग 20 लाख रुपये की लागत से प्रार्थना शेड का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्कूल के छात्र-छात्राओं को हर मौसम में सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण में प्रार्थना सभा एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल होने की सुविधा मिलेगी।
इस बहुप्रतीक्षित मांग का निर्माण कार्य के भूमि पूजन जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने विधि-विधान के साथ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का विकास भी भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। प्रार्थना शेड बनने से विद्यार्थियों एवं स्टॉप के लोगों को धूप, बारिश और अन्य मौसम संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी तथा विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण और अधिक बेहतर होगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पंचायत के पदाधिकारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने इस निर्माण कार्य का स्वागत करते हुए इसे विद्यालय के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
विद्यालय प्रबंधन ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से प्रार्थना शेड की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद विद्यालय में प्रार्थना सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय पर्वों के आयोजन और अन्य गतिविधियां अधिक सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित की जा सकेंगी।
कुल मिलाकर, लगभग 20,लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह प्रार्थना शेड हाई स्कूल हिर्री के विद्यार्थियों के लिए एक स्थायी और उपयोगी सौगात साबित होगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेश सूर्यवंशी विशिष्ट अतिथि पृथ्वीपाल राय, सरपंच देव कुमारी गुलाब साहू,
गौरव सिंह चंदेल प्राचार्य प्रीति श्रीवास्तव, वरिष्ठ नागरिक गोवर्धन साहू, रामेश्वर राठौड़ शिवकुमार श्रीवास श्रीवास, सुशीला पटेल विनय शर्मा जितेंद्र भानु दुलाराम साहू हीरालाल साहू अभिषेक तिर्की, शशि कला इंद्रजीत बंजारे ऋतू पोर्ते,शरद कुमार आंचल माधव पटेल विभा डहरिया कथा स्कूल के अन्य स्टाफ साथ एक ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन ग्राम के वरिष्ठ नागरिक गोवर्धन साहू ने किया आभार प्राचार्य श्रीवास्तव ने किया।