स्कूटी से अवैध महुआ शराब का परिवहन करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।
आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक कार्रवाई की गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण
श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा, पुलिस अधीक्षक, उत्तर बस्तर कांकेर के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में जिले में संचालित “उजियारा अभियान” के अंतर्गत अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 14 जुलाई 2026 को थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति ग्रे रंग की स्कूटी क्रमांक CG 19 BS 3488 में अवैध महुआ शराब लेकर पुराना बस स्टैंड से मस्जिद चौक की ओर जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल प्रधान आरक्षक शेख शरीफ सिद्दीकी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पुराना बस स्टैंड स्थित पान दुकान के पास घेराबंदी कर स्कूटी को रोका।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कृष्ण कुमार यादव (31 वर्ष), निवासी सुभाष वार्ड कांकेर एवं पुनित चंद्रवंशी (23 वर्ष), निवासी एम.जी. वार्ड कांकेर बताया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 07 जरीकेन में कुल 35 लीटर देशी महुआ शराब (कीमत लगभग ₹3,500) तथा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG 19 BS 3488 बरामद की गई।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 238/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
बरामदगी
35 लीटर देशी महुआ शराब (07 जरीकेन)
स्कूटी क्रमांक CG 19 BS 3488
पुलिस टीम
निरीक्षक जितेन्द्र साहू, सउनि सोमेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक शेख शरीफ सिद्दीकी, आरक्षक ईश्वर साहू, रामप्रसाद साहू, रोशन राठौर एवं पेट्रोलिंग पार्टी।
📞 कांकेर पुलिस की अपील
अपराध नियंत्रण में आमजन की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, अवैध शराब, जुआ, सट्टा या अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना कांकेर पुलिस अपराध हेल्पलाइन 94791-55125 पर दें। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।



