Home Blog नवीन नवोदय विद्यालय के संचालन हेतु आईटीआई भवन का कलेक्टर ने किया...

नवीन नवोदय विद्यालय के संचालन हेतु आईटीआई भवन का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

0
विद्यार्थियों की सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
मोहला

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज अंबागढ़ चौकी विकासखंड का दौरा कर नवीन जवाहर नवोदय विद्यालय के संचालन के लिए प्रस्तावित शासकीय आईटीआई भवन एवं छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के सफल संचालन के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रजापति शासकीय आईटीआई कॉलेज परिसर पहुंचींए जहां उन्होंने 40 सीटर नवोदय आवासीय विद्यालय के संचालन के लिए प्रस्तावित कक्षाओं एवं छात्रावास भवन का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय के सुचारु एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओंए कक्षाओं की उपलब्धता तथा छात्रावास की सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।
कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आईटीआई हॉस्टल भवन का लेआउट तैयार कर नवोदय विद्यालय के संचालन के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने तथा सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए सुरक्षितए सुव्यवस्थित एवं अध्ययन के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता हैए ताकि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर आवासीय सुविधाएं मिल सकें।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने अंबागढ़ चौकी स्थित विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र भवन के निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसी एवं अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि भवन का उपयोग निर्धारित समय पर प्रारंभ किया जा सके। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here