विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन पर होगी चर्चा
उत्तर बस्तर कांकेर कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आगामी 20 जुलाई को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। यह ग्राम सभा “विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)” (VB-G RAM-G) के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से आयोजित की जाएगी।
विशेष ग्राम सभा में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत अनुमेय विकास कार्यों की स्वीकृति तथा ग्राम पंचायतों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्राथमिकता वाले विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा कर ग्राम सभा की स्वीकृति प्राप्त की जाएगी। राज्य में यह मिशन 01 जुलाई 2026 से प्रभावशील है, जिसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन एवं आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने स्तर पर पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा का सफल आयोजन कराएं। ग्राम सभा सम्पन्न होने के उपरांत पालन प्रतिवेदन निर्धारित समय सीमा में जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने संबंधित अधिकारियों से निर्देशों का गंभीरता से पालन करते हुए ग्राम सभाओं का सुव्यवस्थित एवं प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने को कहा है।



