Home Blog महिला बाल विकास विभाग की विभिन्न समितियों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक हुई

महिला बाल विकास विभाग की विभिन्न समितियों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक हुई

0

उत्तर बस्तर कांकेर  महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत संचालित जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, जिला स्तरीय टॉस्कफोर्स कमेटी तथा सखी सेंटर की संचालन समिति की त्रैमासिक संयुक्त समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

Ro.No - 13848/159

जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक के उपरांत आयोजित संयुक्त समीक्षा बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री समीर पांडेय ने त्रैमासिक कार्यों एवं गतिविधियों का ब्यौरा देते हुए बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि किशोर न्याय बोर्ड में 727 प्रकरण प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 625 का निराकरण पूर्ण हो चुका है। इसी तरह बालक कल्याण समिति को प्राप्त 2076 प्रकरणों में से 1823 का निराकरण किया जा चुका है। बाल सक्षम नीति 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में जिले के सभी ब्लॉकों में विशेष अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि जिले में बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत बनाने की कवायद जारी है, जिसके तहत अब तक 454 में से 212 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त पंचायत का दर्जा दिया जा चुका है। इसी तरह टॉस्कफोर्स समिति तथा सखी वन स्टॉप सेंटर के संचालन की जानकारी देते हुए बताया कि सेंटर में अब तक 1623 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 1588 का निराकरण किया जा चुका है तथा 482 महिलाओं को आश्रय दिया गया है, जबकि शेष 35 प्रकरण प्रक्रियाधीन है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर द्वय श्री जितेन्द्र कुर्रे एवं श्री ए.एस. पैकरा, विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारीगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here