Home Blog कलेक्टर की पहल रंग लाई, नीट-यूजी 2026 में जिले के 35 विद्यार्थियों...

कलेक्टर की पहल रंग लाई, नीट-यूजी 2026 में जिले के 35 विद्यार्थियों ने दर्ज की सफलता शिक्षा के क्षेत्र में जिले के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, जिला प्रशासन ने दी बधाई

0

उत्तर बस्तर कांकेर कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की पहल ‘हमर लक्ष्य’ अभियान के तहत जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नया इतिहास रचा है। नीट-यूजी 2026 की परीक्षा में जिले के 35 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है, इनमें 14 विद्यार्थी शासकीय विद्यालयों तथा 21 विद्यार्थी प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर के विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि को जिला प्रशासन की दूरदर्शी योजना, शिक्षकों की प्रतिबद्धता और विद्यार्थियों के अथक परिश्रम का परिणाम माना जा रहा है।

कलेक्टर ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नीट की तैयारी करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को जिला मुख्यालय में आवासीय सुविधा के साथ विशेष कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अंतर्गत विषय विशेषज्ञों द्वारा नियमित कक्षाएं, टेस्ट सिरीज, अध्ययन सामग्री और व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा, ताकि आगामी वर्षों में जिले से और अधिक विद्यार्थी मेडिकल एवं इंजीनियरिंग जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें। जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी ने कहा कि हाल ही में जेईई प्रवेश परीक्षा में जिले के शासकीय विद्यालयों के 28 विद्यार्थियों का चयन हुआ था और अब नीट में 35 विद्यार्थियों की सफलता यह दर्शाती है कि कांकेर जिला शिक्षा के क्षेत्र में सतत् नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास तथा जिला मिशन समन्वयक ने भी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, विद्यालयों के प्राचार्यों, नोडल शिक्षकों, विषय विशेषज्ञों तथा प्रयास आवासीय विद्यालय के संपूर्ण शैक्षणिक स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों का सही दिशा में परिश्रम, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतिफल है।

Ro.No - 13848/159

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर के निर्देशानुसार स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विशेष शैक्षणिक नवाचार, नीट कोचिंग, नियमित टेस्ट सीरीज, विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री और सतत अकादमिक मॉनिटरिंग का सकारात्मक परिणाम इस उपलब्धि के रूप में सामने आया है। सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यार्थियों ने अनुशासन, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर यह साबित किया कि उचित मार्गदर्शन मिलने पर ग्रामीण अंचलों के छात्र भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।

जिले के शासकीय विद्यालयों के सफल विद्यार्थियों के नाम

दीया दफादार हरनगढ़ कोयलीबेड़ा, आदित्य श्रीवास्तव पीएमश्री स्कूल भानुप्रतापपुर, संजना पुरेंद्र एकलव्य आदर्श विद्यालय, प्रियंका साहू शा. उ.मा.वि. हाटकर्रा, मयंक कोर्राम शा. उ.मा.वि. कोटेला, भावेश नाग पीएमश्री स्कूल भानुप्रतापपुर, तिया मरकाम शा. उ.मा.वि. सिंगारभाट कांकेर, देवेंद्र साहू शा. हाई.से. स्कूल भानबेड़ा, उत्कर्ष पटेल शा. उ.मा.वि. कोटेला, महिमा शा. उ.मा.वि. चारामा, यशस्वी नेताम शा. उत्कृष्ट विद्यालय दुधावा, याचना पटेल शा. बालक उ.मा.वि. सरोना, आयुष जैन पीएम श्री नरहरदेव स्कूल कांकेर, शष्ठी नरेटी शा. कन्या उ.मा.वि. कापसी।

प्रयास आवासीय विद्यालय, कांकेर के सफल विद्यार्थियों के नाम

सुमित, युक्ति पुरविया, विशाखा ठाकुर, राधिका ध्रुव, वर्षा साहू, निहारिका कोमर्रा, मोनिका नेताम, सारिका, पायल अधिकारी, खुशी यादव, खुशबू निषाद, अनामिका, रेशमा ठाकुर, माही तिवारी, डेमन नेताम, लुभेश पटेल, हर्षिता भगेल, लुईशा मरकाम, दीपाली मंडावी, दीपिका पद्माकर, दामिनी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here