Home Blog माओवाद मुक्त बीजापुर का पहला स्वतंत्रता दिवस होगा ऐतिहासिक – कलेक्टर विश्वदीप

माओवाद मुक्त बीजापुर का पहला स्वतंत्रता दिवस होगा ऐतिहासिक – कलेक्टर विश्वदीप

0

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में साप्ताहिक टीएल बैठक में आगामी स्वतंत्रता दिवस एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और सीएमओ को अभियान को जन-जन तक पहुंचाने, प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने तथा शासकीय भवनों में रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि चार दशक बाद बीजापुर माओवाद मुक्त वातावरण में स्वतंत्रता दिवस मनाएगा, इसलिए इसे पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाए। बैठक में सुशासन तिहार, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, श्रम विभाग, छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पीएमजीएसवाई तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

Ro.No - 13848/159

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस रविन्द्र मीणा, अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर जागेश्वर कौशल सहित सभी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, जनपद सीईओ, सीएमओ एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here