प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी । छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती सायकल योजना ने कई छात्राओं की जिंदगी में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। इस योजना के तहत शासन द्वारा छात्राओं को मुफ्त साइकिलें वितरित की जा रही हैं ताकि वे स्कूल तक आसानी से पहुंच सकें। इसी कारण बच्चों की उपस्थिति निरंतर बड़ी है उक्त बातें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सतकली बावरे ने बच्चों को संबोधित करते हुए कही। इसी कड़ी में आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओखर, विकासखंड मस्तूरी में सरस्वती सायकल योजना के तहत 55 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। उन्होंने कहा सरस्वती सायकल योजना का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज से आने वाले छात्राओं की सुविधाओं और उनके शिक्षा में निरंतरता को बढ़ावा देना है।
सरपंच लल्लु यादव ने कहा कि सरस्वती सायकल योजना ने न केवल छात्राओं को स्कूल तक पहुंचने में मदद की है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है। प्राचार्य रामेश्वर गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष ओखर स्कूल में बच्चों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है जो इस स्कूल में पढ़ाई के माहौल के कारण संभव हुआ है।बालिकाओं के लिए गर्ल्स टॉयलेट और सभी बच्चों के लिए पेयजल की व्यवस्था करने से बच्चों में उत्साह है।बालिकाएं अब स्कूल आने के लिए उत्साहित हैं और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रयास कर रही हैं।
इस योजना के तहत शासन ने अब तक लाखों छात्राओं को मुफ्त साइकिलें वितरित की हैं। यह योजना न केवल छात्राओं को शिक्षा के अवसर प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भी बना रही है। इस योजना के परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ में छात्राओं की स्कूल उपस्थिति में वृद्धि हुई है। अब वे स्कूल जाने के लिए उत्साहित हैं और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रयास कर रही हैं।
सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत ओखर में अध्यनरत छात्राओं के जीवन में एक नई रोशनी भर दी है, जो उन्हें शिक्षा के मार्ग पर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी। योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, बीपीएल कार्ड धारी पात्र छात्राओं को साइकिल वितरित किया जाता है। हायर सेकेंडरी स्कूल ओखर में आज 55 साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल पाकर छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
छात्राओं ने कहा अब साइकिल मिलने से स्कूल आने-जाने में अधिक समय और ऊर्जा की बचत होगी, जिससे वह अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। इस योजना का लाभ उठाने वाली एक छात्रा ने कहा मुझे स्कूल आने के लिए 3 किलोमीटर पैदल चलकर आना पड़ता था। लेकिन अब मुझे साइकिल मिल गई है, जिससे मैं आसानी से स्कूल जा सकती हूँ और मैं अब स्कूल में नियमित रूप से उपस्थित हो पाऊंगी और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रयास करूंगी। इसी तरह एक अन्य छात्रा ने कहा घर से स्कूल की दूरी अधिक होने के कारण स्कूल में नियमित उपस्थिति नहीं दे पाती थी, जिसकी वजह से कोर्स में भी पीछे रह जाती थी, लेकिन अब सायकल मिलने से स्कूल में नियमित रूप से उपस्थित हो पाऊंगी और माता-पिता भी खुश होंगे कि मैं अब नियमित स्कूल जा रही हूँ।
शाला विकास समिति के अध्यक्ष जगदीश पटेल सहित उपस्थित अतिथियों ने हरेली इको क्लब ओखर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाए।कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता अल्पा पन्ना मैडम और आभार प्रदर्शन संजय दिव्य सर ने किया। साइकिल वितरण कार्यक्रम में संस्था के व्याख्याता मोहन पाटले, राममूर्ति डारके, रणजीत सिंह महिलांगे,नीलकमल साहू, अनिल शर्मा, सत्यवती पाटले, व्यायाम शिक्षक सुनील राव,संकुल समन्वयक विवेक सिंह, मिडिल स्कूल प्रधानपाठिका नीलिमा सिंह, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानपाठक ईश्वर राठौर,अजय साहू,गुलजार सिंह राज, संगीता साहू,मोनिका डोंगरे,नूतन चंद्रा, प्रकाश साहू,उमाशंकर कौशिक, चंद्रिका प्रसाद जांगड़े,रामनारायण मरकाम,श्यामरतन जगत,अनिल पटेल, धंजू साहू,बसंत कुमार राज,गंगा साहू,सुचिता लकड़ा,सुरेन्द्र जगत सहित संस्था के सभी शिक्षक और शाला विकास समिति के सदस्य उपस्थित रहे।



