Home Blog मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरु पूर्णिमा पर अघोर आश्रम बनोरा में पूज्य बाबा...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरु पूर्णिमा पर अघोर आश्रम बनोरा में पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी से लेंगे आशीर्वाद

0

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी आज 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु दर्शनम के तहत पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी से आशीर्वाद लेने दोपहर 12.35 बजे अघोर आश्रम बनोरा पहुंच रहे हैं,इस हेतु प्रोटोकॉल जारी हो गया है जिसके तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11.10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से से हेलिकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे। 12.10 बजे जिंदल एयर स्ट्रिप्स रायगढ़ पहुंचेंगे तत्पश्चात कार द्वारा अघोर आश्रम बनोरा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12.35 बजे आश्रम पहुंचेंगे तथा गुरु दर्शनम और पूजन करेंगे । 1.35 बजे आश्रम से प्रस्थान कर 1.45 बजे कैलाशपति धाम मन कामेश्वर शिव मंदिर पंडरीपानी पहुंचेंगे यहां 2.15 तक समय आरक्षित रखा गया है। यहां से प्रस्थान कर 2.25 बजे श्री सत्यनारायण बाबा धाम कोशमनारा पहुंचेंगे वहां दर्शन के बाद 3.10 बजे जिंदल एयर स्ट्रिप्स रायगढ़ पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here