Home छत्तीसगढ़ शनिवार एवं रविवार को भी होगा पंजीयन कार्य

शनिवार एवं रविवार को भी होगा पंजीयन कार्य

0

मुंगेली जिला से हरजीत कुमार की रिपोर्ट

मुंगेली – अवकाश के दिनों 16 मार्च शनिवार, 17 मार्च रविवार, 23 मार्च शनिवार, 29 मार्च शुक्रवार एवं 30 मार्च शनिवार को भी उप पंजीयन कार्यालय खुलेंगे और दस्तावेजों का पंजीयन का कार्य किया जाएगा। कलेक्टर राहुल देव ने जनसुविधा एवं शासकीय राजस्व संग्रहण की दृष्टि से उक्त अवकाश के दिनों में जिले के तीनों उप पंजीयक कार्यालय में नियमित पंजीयन कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला पंजीयक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतिम माह पूर्ण होने में मात्र कुछ ही दिवस शेष है। अतः अवकाश के दिनों में भी पंजीयन का कार्य किया जाएगा।

Ro.No - 13848/159

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here