मस्तूरी। बिलासपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने लोरमी के पूर्व विधायक तोखन साहू के नाम का ऐलान करने से पूरे लोकसभा क्षेत्र में खुशी की लहर चल रही है तोखन साहू का मस्तूरी आगमन होने पर भाजपा अनूसूचित जाति के अध्यक्ष अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सूर्या के नेतृत्व में महमंद लाल खदान चौक पर फूल माला आतिशबाजी गाजे बाजे के साथ भारी संख्या में उपस्थित होकर तोखन साहू का अभूतपूर्व स्वागत किया गया
भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे – चंद्र प्रकाश सूर्या
स्वागत सत्कार के बाद लोगों को संबोधित करते हुए चंद्र प्रकाश सूर्या ने कहा कि मिलनसार व्यक्तित्व के धनी तोखन साहू जी भारी बहुमत से विजई होंगे क्योंकि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा सब के प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य एवं मोदी गारंटी से प्रदेश तथा पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की लहर चल रही है इसलिए हम अपने कार्य के दम पर विश्वास से कहते हैं कि हम बिलासपुर लोकसभा को प्रचंड मतों से विजई होंगे।



