Home कांकेर लोकसभा निर्वाचन-2024 : दर-निर्धारण समिति की हुई बैठक

लोकसभा निर्वाचन-2024 : दर-निर्धारण समिति की हुई बैठक

0

उत्तर बस्तर कांकेर, 15 मार्च 2024/ आगामी लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के तहत् निर्वाचन के दौरान प्रयुक्त की जाने वाली विभिन्न सामग्रियों एवं उपकरणों का मूल्य निर्धारित करने आज अपरान्ह अपर कलेक्टर श्री एस. अहिरवार की अध्यक्षता में दर निर्धारण समिति की बैठक आहूत की गई थी, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ने निर्वाचन के दौरान प्रयुक्त होने वाली विभिन्न सामग्री, उपकरण एवं अन्य प्रकार की वस्तुओं की दरों के निर्धारण से संबंधित जानकारी दी। साथ ही सर्वसम्मति से दरों को पारित किया गया। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अशोक मारबल, एसडीएम कांकेर श्री अरूण कुमार वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here