Home Blog किसान मोर्चा की बैठक में तिरंगा यात्रा की बनी रूपरेखा

किसान मोर्चा की बैठक में तिरंगा यात्रा की बनी रूपरेखा

0

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – भाजपा जिला कार्यालय में जिला किसान मोर्चा की कामकाजी बैठक जिला अध्यक्ष मुरारी नायक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला प्रभारी घनश्याम पटेल एवं सह-प्रभारी सतपाल सिंह छाबड़ा सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी तिरंगा यात्रा की तैयारियों एवं जिला व मंडल स्तर पर इसकी रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने और किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर मंथन हुआ।

Ro.No - 13954/39

बैठक को जगन्नाथ पाणिग्राही, ज्योति पटेल, संजय भूषण पांडे, घनश्याम पटेल, सतपाल सिंह छाबड़ा, कुलकित चन्द्रा एवं कैलाश पण्डा ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन योगेश्वर साहू एवं भरत चन्द्रा मीडिया प्रभारी सुखराम अनंत ने किया इस दौरान किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here