Famous singer Anuradha Paudwal joined hands with BJP, Anuradha Paudwal ever worked with singer like Lata Mangeshkar
Used to be Takkar, left Bollywood due to joining BJP
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल लोकसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही बीजेपी में शामिल हो गई हैं। उन्होंने पार्टी जॉइन करने के बाद खुशी जाहिर की। अनुराधा पौडवाल ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में रामलला की स्थापना के दौरान भजन गाया था। अनुराधा पौडवाल का हमेशा से ही सनातन से जुड़ाव रहा है। अब वह ज्यादातर भक्ति गीत और भजन ही गाती हैं। हालांकि ऐसा भी वक्त था, जब बॉलीवुड में अनुराधा पौडवाल की तूती बोलती थी। उन्होंने ऐसे वक्त में म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम जमाए थे, जब लता मंगेशकर और आशा भोसले से लेकर अल्का याग्निक तक का जलवा था। फिर वह समय भी आया जब अनुराधा पौडवाल की तुलना लता मंगेशकर से होने लगी। लेकिन करियर के पीक पर उन्होंने बॉलीवुड में गाना छोड़ दिया और फिल्म इंडस्ट्री से भी दूरी बना ली। आखिर इसकी वजह क्या थी? इसका खुलासा खुद अनुराधा पौडवाल ने किया था।
Anuradha Paduwal ने साल 1973 में फिल्म ‘अभिमान’ से म्यूजिक की दुनिया में एंट्री की थी। तब उन्होंने फिल्म में जया भादुड़ी के लिए संस्कृत श्लोक गाए थे। बाद में उन्होंने कुछ और गाने गाए, लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी 1983 में आई फिल्म ‘हीरो’ के गाने ‘तू मेरा जानू है’ से मिली। इसके बाद से अनुराधा पौडवाल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने एक के बाद एक जबरदस्त हिट गाने गाए, जो आज भी मशहूर हैं। अनुराधा पौडवाल ने उदित नारायण, कुमार सानू और अभिजीत भट्टाचार्य जैसे सिंगर्स के साथ खूब गाने गाए, जो सुपरहिट रहे।
1500 भजन गा चुकी हैं अनुराधा
अनुराधा पौडवाल ने हिंदी, कन्नड़, राजस्थानी, पहाड़ी, मराठी, संस्कृत, बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलुगु, उड़िया, असमिया, पंजाबी, भोजपुरी, नेपाली और मैथिली सहित कई भाषाओं में गाने गा चुकी हैं. उन्होंने हिंदी में 8996 ट्रैक और मराठी सहित अन्य भाषाओं में कुछ गाने गाए हैं. अनुराधा पौडवाल भक्ति गीत (भजन) गाने के लिए भी मशहूर हैं और भक्ति संगीत इंडस्ट्री में एक जानी-मानी हस्ती हैं. उन्होंने हिंदी सहित कई भाषाओं में लगभग 1500 भजन गाए हैं. उनके मशहूर एल्बम्स में सरस्वती चालीसा, आजा मां, महामृत्युंज्य मंत्र जाप माला, दुर्गा अमृतवाणी, जय काली काली काली महाकाली अमृतवाणी, गायत्री मंत्र, दुर्गा सप्तशती, नवदुर्गा वंदना, जय त्रिवेणी संगम हर हर और महाकाली चालीसा शामिल हैं. अनुराधा, अब तक करीब 1500 भजन गा चुकी हैं. उनके ज्यादा भजन टी-सीरीज लेबल पर जारी किए गए थे.



