Home Blog मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कांकेर पुलिस की त्वरित कार्रवाई ।

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कांकेर पुलिस की त्वरित कार्रवाई ।

0
🔷 अपराध दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार।
🔷 चोरी की मोटरसाइकिल बजाज पल्सर 150 बरामद साथ ही आरोपी के कब्जे से 45,000/- कीमत की मोटरसाइकिल जप्त ।
घटना का विवरण :

दिनांक 08.08.2026 को प्रार्थी दुर्गेश कुमार ध्रुव, पिता बृजलाल ध्रुव, उम्र 30 वर्ष, निवासी छापरपारा बासनवाही, चौकी दुधावा, थाना नरहरपुर, जिला कांकेर द्वारा चौकी दुधावा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह सुबह लगभग 06:00 बजे अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 19 BP 3748 से ग्राम मुसुरपुटटा खार स्थित खेत देखने गया था प्रार्थी द्वारा अपनी मोटरसाइकिल को सड़क किनारे खड़ी कर खेत देखने जाने के बाद वापस लौटने पर मोटरसाइकिल अपने स्थान से गायब मिली आसपास काफी तलाश करने के बावजूद मोटरसाइकिल का पता नहीं चल सका। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री मोहसिन खान के मार्गदर्शन में दूधावा पुलिस द्वारा पतासाजी शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं संभावित ठिकानों पर निगरानी रखते हुए प्राप्त सूचना के आधार पर नंदकुमार ध्रुव, पिता स्व. राजूराम, उम्र 26 वर्ष, निवासी बरदेभाटा, थाना कांकेर को पकड़ा गया।

Ro.No - 13954/39

पुलिस पूछताछ एवं विवेचना के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बजाज पल्सर 150 मोटरसाइकिल क्रमांक CG 19 BP 3748, जिसकी अनुमानित कीमत 45,000/- है, बरामद कर जप्त की गई।

आरोपी नंदकुमार ध्रुव को दिनांक 09.08.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमाण्ड हेतु पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

नंदकुमार ध्रुव, पिता स्व. राजूराम, उम्र 26 वर्ष
निवासी बरदेभाटा, थाना कांकेर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)

बरामदगी का विवरण

🔸 बजाज पल्सर 150 मोटरसाइकिल
🔸 क्रमांक : CG 19 BP 3748
🔸 अनुमानित कीमत : 45,000/-

पुलिस टीम का विवरण

चौकी प्रभारी दुधावा निरीक्षक मनीष कुमार नेताम, सउनि गंगाराम शोरी, प्र.आर. गौतम बिसेन, आरक्षक प्रेमचंद मरकाम, राजेश्वर सलाम एवं प्रमोद कोर्राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

📢 कांकेर पुलिस की अपील

अपराध पर नियंत्रण पुलिस और आम जनता की साझा जिम्मेदारी है। नागरिकों की सजगता और समय पर दी गई सूचना से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है।

किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना कांकेर पुलिस अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें।

आपके द्वारा दी गई सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here