Home Blog भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायगढ़ जिला कार्यसमिति की परिचयात्मक बैठक...

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायगढ़ जिला कार्यसमिति की परिचयात्मक बैठक सम्पन्न

0

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायगढ़ जिला की परिचयात्मक कार्यसमिति बैठक उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला रायगढ़ के जिला अध्यक्ष मनोरंजन साहू के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में,संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा पिछड़ा वर्ग समाज के हितों से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में संभाग प्रभारी शांतनु साहू, सह-प्रभारी आशीष जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू, जिला अध्यक्ष भाजपा अरुणधर दीवान, प्रदेश आमंत्रित सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला, जिला प्रभारी देवेश निषाद, सह-प्रभारी चैतन महंत, जिला महामंत्री जतिन साव, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा रथू लाल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अरुण कतोरे, जिला उपाध्यक्ष विलिस गुप्ता, जिला मंत्री भाजपा पवन अग्रवाल, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा मनोरंजन साहू, जिला कोषाध्यक्ष सनत नायक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज मानिकपुरी, लक्ष्मी वैष्णव, यादलाल नायक, जिला महामंत्री जितेन्द्र निषाद एवं जिला महामंत्री जगन्नाथ प्रधान सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ro.No - 13954/39

बैठक में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, उपाध्यक्ष, मंत्री, कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल उपाध्यक्ष तथा अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को

प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here