Home Blog देशभक्ति से ओतप्रोत अप्रतिम उत्साह के साथ कांकेर नगर में निकली तिरंगा...

देशभक्ति से ओतप्रोत अप्रतिम उत्साह के साथ कांकेर नगर में निकली तिरंगा यात्रा

0
उप मुख्यमंत्री श्री साव तिरंगा यात्रा में हुए शामिल, ढाई किमी निकाली गई पैदल रैली
जनप्रतिनिधि, पूर्व सैनिक, विद्यार्थी, अधिकारी-कर्मचारी व नागरिकों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

उत्तर बस्तर कांकेर भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग मंत्रालय अटल नगर नवा रायपुर के निर्देशानुसार वंदे मातरम् थीम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज जिला स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत कांकेर नगर में लगभग ढाई किलोमीटर तिरंगा यात्रा रैली प्रदेश के लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद व युवा कल्याण मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरूण साव के नेतृत्व में निकाली गई।

उक्त रैली शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के खेल मैदान से शुरू हुई, जो नगर घड़ी चौक, ऊपर-नीचे रोड, मस्जिद चौक, गांधी चौक होते हुए नवनिर्मित मिनी स्टेडियम परिसर में सम्पन्न हुई। इसमें कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, नगरपालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, एसपी श्री निखिल राखेचा सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, पूर्व सैनिक, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिकों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर कर राष्ट्र ध्वज तिरंगा हाथों में लेकर पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। रैली में सम्मिलित लोगों का जगह-जगह नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत नारे लगाए। साथ ही नगरवासियों ने विद्यार्थियों को चॉकलेट व टॉफी बांटकर उत्साहवर्धन किया। तिरंगा यात्रा रैली की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का गायन कर की गई।

Ro.No - 13954/39
92 फीट तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र

इस दौरान रैली में शामिल विद्यार्थियों ने 92 फीट लंबा तथा 5 फीट चौड़ा तिरंगा का प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरे उत्साह के साथ उक्त तिरंगा को नगर के विभिन्न मार्गों व चौक-चौराहों पर लहराते हुए यात्रा निकाली, जो नगरवासियों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। इसी तरह सेंट माइकल इंग्लिश स्कूल की बैंड टोली में शामिल छात्राओं ने राष्ट्रगीत की धुन पर वाद्य यंत्र बजाते हुए रैली में मार्चपास्ट किया। इसके तहत नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने एवं राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गायन के लिए प्रेरित किया गया, जिससे आमजन में देश भक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जागृत हो।

रैली में नागरिक श्री महेश जैन, श्री सतीश लाटिया, श्री राहुल टिकरिहा, श्री राजा देवनानी, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, नगरपालिका कांकेर के उपाध्यक्ष श्री उत्तम यादव, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले सहित जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे, एएसपी श्री योगेश साहू, एसडीएम कांकेर श्रीमती सरस्वती बंजारे, जिला शिक्षा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी श्री रमेश निषाद, डीएमसी समग्र शिक्षा श्री पटेल के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थीगण व शिक्षक, पूर्व सैनिक और काफी तादाद में नागरिकगण मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि केंद्र एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार 09 अगस्त से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर किया जा रहा है। इसके तहत नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने एवं राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गायन के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे आमजन में देशभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जागृत हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here